कर चोरी के आशंका में आकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को राजस्थान लिकर कंपनी के 7 ठिकानों पर अलग-अलग कार्रवाई की। रनिया स्थित दो यूनिट के अलावा स्वरूप नगर, फजलगंज, शास्त्री नगर और माल रोड स्थित कार्यालय में एक साथ कार्रवाई की गई। रनिया में कंपनी की बीयर यूनिट संचालित की जाती है। शुरुआती जांच में कर चोरी के दस्तावेज हाथ लगे हैं।