फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की गोष्ठी, वक्ता बोले- GST पोर्टल सितंबर में करने लगेगा काम…दिसंबर से सुनवाई

Tue, 09 Sep 2025 10:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्य वक्ता सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जीएसटी का पोर्टल सितंबर में काम करने लगेगा और दिसंबर से सुनवाई होने लगेगी।
विज्ञापन
कानपुर में इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की गोष्ठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को सिविल लाइंस स्थित सभागार में जीएसटी विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर की दरों में बदलाव के अलावा कई बदलाव किए गए हैं। वस्तु एवं कर ट्रिब्यूनल का पोर्टल सितंबर के अंतिम सप्ताह से काम करने लगेगा। सुनवाई दिसंबर 2025 तक चालू हो जाएगी लेकिन समय अवरोधन (टाइम बार्ड) जून 2026 तक की होगी।

विज्ञापन

मुख्य वक्ता सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 2,50,000 प्रतिमाह की अनुमानित कर देयता के लिए पंजीयन की अधिकतम अवधि तीन दिन की होगी। कार पर लगने वाला कंपंसेशन सेस पर बदलाव हुआ है। 21 सीटर तक के वाहनों पर लगने वाला सेस समाप्त कर दिया गया है। चूंकि 21 सीटर से अधिक बसों पर पहले से सेस लागू नहीं था। इसलिए यह बदलाव केवल कार डीलरों को राहत देगा। जिन कपड़ों का मूल्य 2500 से ज्यादा है उस पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है।

विज्ञापन

फुटवियर निर्माण क्षेत्र में कोई परिवर्तन नहीं
2500 रुपये तक के मूल्य वाले कपड़ों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। मिट्टी से बनीं ईंट पर जीएसटी 12 से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है। अन्य ईंटों पर 12 प्रतिशत ही दर रहेगी। फुटवियर निर्माण क्षेत्र में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। गोष्ठी में सीए दीप कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार द्विवेदी, शरद सिंघल, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद सोहैल, अरुण अहलुवालिया, राजीव कुमार गुप्ता, सुनील त्रिवेदी, प्रशांत रस्तोगी, उत्कर्ष मिश्र, अजय कुमार गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें