http://
भनक लगने से पहले ही बिक्री रोक दी गई
ऐसे ही एडीसीपी पूर्वी ने जाजमऊ चुंगी में स्थित ठेकों में भी छापेमारी की, जहां पुलिस अधिकारी के आने की भनक लगने से पहले ही बिक्री रोक दी गई थी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह के मुताबिक रामादेवी चौराहे में देर रात कौन शराब की बिक्री करा रहा था, किसके संरक्षण में बिक्री की जा रही थी। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बुधवार को प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।
थाने के अंदर से दिखता ठेका, लोकल पुलिस को भनक नहीं
चकेरी थाने के अंदर जहां थाना प्रभारी बैठकर लोगों की फरियाद सुनते हैं। वहीं से ही ठेका दिखता है। बावजूद इसके उनको भनक तक नहीं लगती रहीं। सूत्रों की मानें तो रामादेवी चौराहे का एक युवक है, जो देर रात तक शराब की बिक्री करवाता। इसका प्रति माह के हिसाब से पैसा भी पुलिस तक पहुंचता है।
देशी में 5-10, अंग्रेजी में ले रहे थे 20 रुपये ज्यादा
लोगों ने बताया कि देशी में 5-10, अंग्रेजी में 20 रुपये प्रति क्वार्टर ज्यादा लेकर खुलेआम थाने के सामने बिक्री करवाई जा रही थी।