फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रामादेवी चौराहे पर अवैध वसूली का खेल, अवैध स्टैंड संचालक और वाहन चालक का ऑडियो वायरल, जांच शुरू

Tue, 11 Aug 2026 06:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी स्थित रामादेवी चौराहे पर अवैध स्टैंड संचालकों द्वारा ई-रिक्शा और टेम्पो चालकों से मनमानी वसूली करने का एक ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में 100 रुपये कर वसूलने की बात सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामादेवी चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के रामादेवी चौराहे पर चलने पर चौतरफा अवैध स्टैंड पर टेम्पो और ई&रिक्शा से मनमानी रकम वसूली जा रही है। हाल ही में संचालक और एक डग्गामार वाहन चालक के बीच स्टैंड पर वाहन लगाने का सौ रुपये कर देने की बात को लेकर ऑडियो वायरल हुआ है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

चौराहे पर लगने वाले चौतरफा जाम का कारण भी अवैध स्टैंड ही हैं। अब वसूली को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक डग्गामार वाहन चालक अपना नाम सोनू बताते हुए मुकेश भैया नाम लेते हुए कहता है कि वाहनों से 100 रुपये लिए जा रहे हैं। इस पर संचालक बोलता है कि नई व्यवस्था लागू हुई है। सभी से 100 रुपये लिया जा रहा है। 

अवैध वसूली बंद कराने की मांग
इसी वायरल ऑडियो पर स्टैंड पर ई-रिक्शा चालकों से वसूली करते एक व्यक्ति का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे संचालक का गुर्गा बताया जा रहा है। इस वीडियो की भी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

आदर्श व्यापार मंडल की ओर से कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को ट्वीट कर अवैध वसूली बंद कराने की मांग की गई है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें