फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा; सात निर्मित व तीन अर्धनिर्मित तमंचे बराम

Tue, 27 Jan 2026 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कर्नलगंज पुलिस ने बकरमंउी के दो युवकों और उन्नाव के एक शख्स को गिरफ्तार कर अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इनके पास से 10 तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली कर्नलगंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कर्नलगंज पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर तमंचा फैक्टरी पकड़ी है। तीनों के पास से सात निर्मित और तीन अर्धनिर्मित असलहे बरामद किए। गिरोह तमंचे कानपुर समेत कई जिलों को बेच रहा था। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि ऐपी फैनी कंपाउंड के पास दो युवकों के असलहे बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। उनकी पहचान बकरमंडी निवासी चांद बाबू और आकिब के रूप में हुई। दोनों से पूछताछ में उन्नाव के देशराज का नाम सामने आया। देशराज के यहां तमंचा फैक्टरी चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें