फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एआई एजेंट से लेकर मशीन लर्निंग तक का प्रशिक्षण देगा आईआईटी, एक दिसंबर से शुरू होगा ऑनलाइन कोर्स

Tue, 10 Nov 2026 08:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच आईआईटी कानपुर ने विद्यार्थियों और पेशेवरों को नई तकनीकों में दक्ष बनाने की पहल की है। संस्थान की ओर से एप्लाइड मशीन लर्निंग एंड एजेंटिक एआई : फंडामेंटल्स टू नेक्स्ट जनरेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम से ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसका बैच एक दिसंबर से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


सात सप्ताह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग की बुनियादी जानकारी देने के साथ ही आधुनिक एआई सिस्टम विकसित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम में ट्रांसफॉर्मर तकनीक, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम), जनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग ऑपरेशंस (एमएलओपीएस), मॉडल डिप्लॉयमेंट और एलएलएम इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। इस बार एजेंटिक एआई का नया मॉड्यूल भी जोड़ा गया है। इसके तहत प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, रिट्रीवल ऑगमेंटेड जनरेशन (आरएजी), लैंगचेन और एआई एजेंट विकसित करने की तकनीकें सिखाई जाएंगी। इसका उद्देश्य ऐसे एआई सिस्टम तैयार करने में दक्ष बनाना है, जो स्वयं तर्क करने, जानकारी जुटाने और कई चरणों में निर्धारित कार्य पूरे करने में सक्षम हों।
Trending Videos
विज्ञापन

मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
पाठ्यक्रम में 75 घंटे से अधिक की लर्निंग और 15 से ज्यादा व्यावहारिक प्रोजेक्ट शामिल हैं। प्रतिभागियों को फेशियल एक्सप्रेशन रिकग्निशन, लैंड यूज क्लासिफिकेशन, स्पीच इमोशन रिकग्निशन, एसएमएस स्पैम डिटेक्शन और बुक रिकमेंडेशन सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। रिकॉर्डेड लेक्चर, लाइव कक्षाएं, शंका समाधान सत्र और विशेषज्ञों के व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे।

पूरा करने पर मिलेगा आईआईटी का प्रमाणपत्र
पाठ्यक्रम का समन्वय आईआईटी कानपुर के प्रो. राजेश एम. हेगड़े और प्रो. केतन राजावत करेंगे। इसमें आईआईटी दिल्ली, आईआईएससी बंगलूरू और ग्लासगो विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों के साथ उद्योग जगत के विशेषज्ञ भी व्याख्यान देंगे। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले प्रतिभागियों को आईआईटी कानपुर का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसमें विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक, उद्योगों में कार्यरत पेशेवर और उद्यमी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें