फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कांवड़ लेकर निकले आईआईटी के छात्र और प्रोफेसर, किया जलाभिषेक

Sun, 27 Jul 2025 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी के छात्रों और शिक्षकों द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर के छात्रों और प्रोफेसरों ने रविवार को कांवड़ यात्रा निकाली। सरसैया घाट से गंगाजल लेकर आनंदेश्वर मंदिर तक पदयात्रा कर भगवान शिव का अभिषेक कर कल्याण की कामना की। कांधे पर गंगाजल लेकर निकले भावी इंजीनियरों और वैज्ञानिक पूरे रास्ते हर-हर महादेव का जाप करते रहे। उन्होंने कहा कि विज्ञान और धर्म का स्वभाव परस्पर विरोधी नहीं है। यात्रा की अगुवाई कर रहे शोध छात्र शिवम ने कहा कि जब आस्था और विज्ञान एक साथ चलते हैं, तब समाज में चमत्कार होते हैं।

विज्ञापन


लंबी कांवड़ यात्रा में जाना संभव नहीं है इसलिए प्रतीकात्मक यात्रा लेकर निकले हैं। दल में प्रो. नचिकेता तिवारी, राजेश रंजन, अखिलेश विमानी, डीपी मिश्रा, छात्र शिवम सिंह, गोपाल गुप्ता, अभिषा, स्वाती, विशाल चक्रधारी, विशाल सिंह, निलय श्रीसत, शुभम राज, रोहित, पवन शर्मा, हिमांशु यादव, अमन शुक्ल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें