फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑनलाइन जॉब के नाम पर आईआईटी पीएचडी छात्र से पांच लाख की ठगी

Sat, 08 Nov 2025 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने आईआईटी कानपुर के पीएचडी छात्र से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से छात्र को झांसे में लेकर चूना लगा दिया। छात्र की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के दुर्गा निवासी शिवनाग शर्मा आईआईटी कानपुर के हॉस्टल में रहकर पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में खुद को एचआर बताने वाली कुछ महिलाओं ने पार्ट-टाइम जॉब का ऑफर दिया। रोजाना तीन से 10 हजार रुपये तक की कमाई का लालच दिया।

छात्र को एक ट्रायल टास्क दिया गया जिसमें यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर उसका स्क्रीनशॉट भेजना था। कार्य पूरा करने के बाद उनके खाते में 150 रुपये भेजे गए। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद 25 टास्क पूरे करने को कहा गया। इनमें से पांच ‘शेयरिंग इकोनॉमी टास्क’ निवेश से जुड़े थे। शुरुआत में ठगों ने पांच हजार और 50 हजार रुपये निवेश कराने का टास्क दिया। उन्होंने करा दिया और इसके बाद नए टास्क देकर रुपये निवेश करने को कहा गया। इस तरह से उन्होंने कई बार में कुल पांच लाख रुपये दे दिए। बाद में ठगी का पता चला। थाना कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें