कानपुर आईआईटी पीएचडी के छात्र कवींद्र कुमार चतुर्वेदी का ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) से निधन हो गया। कोरोना ठीक होने के बाद कवींद्र को ब्लैक फंगस ने जकड़ लिया था। कवींद्र का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। आईआईटी निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मूल रूप से टिकरी, बेदापुर फैजाबाद के रहने वाले कवींद्र कुमार ने एमएनआईटी इलाहाबाद से अपना मास्टर किया था। आईआईटी में 2019 में उन्होंने पीएचडी में दाखिला लिया था। वह एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे थे। कवींद्र ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। उनकी पत्नी गृहिणी हैं।