फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कानपुर क्यों आये देश भर के आईआईटी स्टूडेंट्स

Tue, 13 Dec 2016 12:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में इंटर स्पोर्ट्स मीट का आगाज - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में 51वीं इंटर आईआईटी स्पोर्ट्स मीट का रंगारंग आगाज सोमवार को हो गया। देश के अलग-अलग राज्यों और 23 आईआईटी से आए दो हजार छात्रों ने पहले आईआईटी ग्राउंड में मार्च पॉस्ट करके सलामी दी, फिर गीत-संगीत का रंग जमा। देरशाम रॉक बैंड ‘इंडियन ओसन’ का परफारमेंस हुआ और स्टूडेंट झूमकर नाचे। इंडियाज गॉट टैलेंट के प्रतिभागियों ने भी प्रस्तुति दी। खेलों का मुकाबला मंगलवार से शुरू होगा। बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।   
विज्ञापन

बीटेक, एमटेक और पीएचडी करके दुनिया में छाप छोड़ने वाले आईआईटीयंस अब खेलों में दमखम दिखाएंगे। इसके लिए आठ दिवसीय (12-19 दिसंबर) स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसकी मेजबानी आईआईटी कानपुर को मिली है। स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के भावी सचिव केके शर्मा, अतिरिक्त सचिव आर. सुब्रमण्यम और निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने खेल मैदान में किया। सबने झंडा फहराया और हवा में गुब्बारे उड़ाकर खेल महोत्सव की औपचारिक शुरूआत की। कैंट बोर्ड के सिख रेजीमेंट के बैंड और उसकी धुन पर स्टूडेंटों ने कदमताल मिलाकर मार्च पॉस्ट भी किया। एक-एक करके आईआईटी की टीमें मंच के सामने से गुजरीं और सबकी उपलब्धि भी बताई गई। आईआईटी कानपुर की 147 सदस्यीय टीम सलामी देने पहुंची तो तीसरी बार भी जीतेंगे के नारे लगे। पिछले दो खिताब मेजबान ने ही जीते हैं। इस बार हैट्रिक के चांस हैं। 
उद्घाटन समारोह का संचालन जिमखाना क्लब के अध्यक्ष आशुतोष रंका ने किया। इस मौके पर आईआईटी मुंबई के निदेशक प्रो. देवांग खाखर, दिल्ली के प्रो. राम गोपाल राव, बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल, हैदराबाद के प्रो. यूबी देसाई और आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक प्रो. गौतम विश्वास मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में राहत इंदौरी, कुमार विश्वास
16 दिसंबर को कवि सम्मेलन होगा। इसमें कवि राहत इंदौरी और कुमार विश्वास हिस्सा लेंगे। इसको लेकर आईआईटीयंस उत्साहित हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें