फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे से प्रभावित क्षेत्रों में कृत्रिम बारिश कराएगा कानपुर IIT, मिले 15 लाख

Mon, 28 May 2018 10:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सूखे से प्रभावित क्षेत्रों में करानी है बारिश
- यूपी काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने दिया फंड
 
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर आईआईटी
यूपी के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में कृत्रिम बारिश कराने के लिए आईआईटी कानपुर को 15 लाख रुपये मिले हैं। यह धनराशि उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने दी है। कृत्रिम बारिश के लिए इंस्टीट्यूट स्तर पर काम शुरू हो गया है।  
 
 
विज्ञापन

2 of 4
कानपुर आईआईटी
पिछले दिनों आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने निदेशक से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की मदद के लिए खाका तैयार करने के लिए कहा था।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
कानपुर आईआईटी
कृत्रिम बारिश की तकनीक विकसित करने के लिए भी आईआईटी निदेशक को जिम्मेदारी दी थी। निदेशक प्रो. करंदीकर ने सिविल, मैकेनिकल, एयरोस्पेस, केमिकल और अर्थ साइंस विभागों को मिलकर इसपर काम करने के लिए कहा है।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
कानपुर आईआईटी
बताया कि कृत्रिम बारिश कई चरणों में होती है। पहले चरण में कैल्शियम ऑक्साइड, कैल्शियम क्लोराइड और यूरिया का प्रयोग करते हुए हवा को वायुमंडल के सबसे ऊपरी सतह पर भेजा जाता है, जिससे कृत्रिम बादल बनता है। ये बादल हवा में मौजूद पानी को सोखने लगते हैं। इसके बाद अमोनियम नाइट्रेट, यूरिया सहित कुछ अन्य केमिकल का प्रयोग करके पानी की मात्रा बादल में बढ़ाई जाती है। यह सब प्रक्रिया एयरक्राफ्ट और ड्रोन की मदद से पूरी की जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें