फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नेगी होटल में लूटपाट के मामले में सीपी आज हाईकोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर के केशवपुरम स्थित नेगी गेस्ट हाउस व होटल में बीते वर्ष नवंबर में पुलिस के सामने तोड़फोड़ और कथित लूटपाट के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त है। न्यायमूर्ति अजय भनोट व न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र सामंत की खंडपीठ ने मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की प्रथमदृष्टया संलिप्तता पाए जाने को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सीपी रघुबीर लाल को व्यक्तिगत रूप से हलफनामे के साथ तलब किया है। होटल मालिक प्रीति बाजपेयी की ओर से दायर याचिका में होटल में हुई कथित लूटपाट और तोड़फोड़ की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई थी। आरोप है कि घटना के वीडियो सामने आने के बावजूद पुलिस ने शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं की। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रावतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें