फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वीआईपी रोड पर आई10 चालक का तांडव, कई गाड़ियों को मारी टक्कर…किसी को नहीं आई चोट, जांच शुरू

Sun, 10 Aug 2025 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: वीआईीपी रोड पर एक आई10 कार चालक ने झगड़े के बाद खुद को बचाने के लिए लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारी। पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास में हुए थार जीप कांड जैसी एक और घटना कानपुर में सामने आई है, जहां एक आई10 कार चालक ने वीआईपी रोड पर जमकर तांडव मचाया। झगड़े के बाद खुद को बचाने के लिए कार चालक ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी और लोगों की जान जोखिम में डाल दी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक आई10 कार चालक को रोककर मारपीट का प्रयास कर रहे थे। खुद को बचाने के लिए कार चालक ने बार-बार कार से टक्कर मारी, जिससे लोग घबराकर किनारे हटने लगे। इस मौके का फायदा उठाकर वह फरार हो गया।

विज्ञापन

किसी को कोई चोट नहीं आई
यह पूरा मामला वीआईपी रोड पर राजीव पेट्रोल पंप के पास का है। सहायक पुलिस आयुक्त, स्वरूपनगर इंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को बरामद कर लिया है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें