कानपुर में पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में महिला कांस्बेल और उसके अधिवक्ता मित्र का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में कोवाली पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। एक मामला सिपाही की ओर से दर्ज किया है जिसमें सिपाही ने पति आरपीएफ सिपाही नवीन यादव और अज्ञात पत्रकार के आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरे केस में नवीन की ओर से महिला सिपाही पर झूठे केस में फंसाने का दबाव बनाकर वसूली का आरोप लगाया गया है।
महिला सिपाही की ओर से दर्ज मामले में पीड़िता का आरोप है नवीन से उसका लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। दहेज उत्पीड़न व मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है जिसमें नवीन के अलावा उसके सा ससुर भी आरोपी है। नवीन ने 3 मई को डायल 112 की पीआरवी को भ्रमित कर गलत सूचना दी और जबरदस्ती दरवाजा खुलवाकर घर में घुस गया।
इस दौरान अश्लील फब्तियां कसी व वह बाथरूम से जिस हाल में बाहर निकली थी, उसी हाल में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए दहेज उत्पीड़न का पहले का दर्ज मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। केस वापस न लेने पर नवीन यादव ने वह वीडियो वाट्सएप ग्रुप, यू ट्यूब, फेसबुक आदि पर डाल दिया। आरोप लगाया कि वह बदनाम कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहा है।
वहीं, पति नवीन यादव की तरफ से लिखाए गए केस में नवीन ने कहा कि महिला सिपाही लंबे समय से झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर वसूली करने के लिए दबाव बना रही है। साथ ही जान से मारने की धमकी और गाली गलौच भी कर रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली सूर्यबली पांडये ने बताया कि दोनों ही पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।