http://
आरोप- बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचा रहा था पति
महिला तुरंत मौके पर जा पहुंची और शादी की रस्मों के बीच हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का आरोप है कि बिना पहली पत्नी को तलाक दिए उसका पति दूसरी शादी रचा रहा था। अचानक हुए इस घटनाक्रम से गेस्ट हाउस में मौजूद मेहमानों और दोनों पक्षों के होश उड़ गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस करा रही पंचायत
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले को थाने ले जाकर आगे की बातचीत शुरू की। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराकर मामले को सुलझाने और विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।