फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पति ने शराब पीकर किया पत्नी से झगड़ा फिर फांसी पर झूला, पत्नी ने फंदा काट बचाई जान

Thu, 21 Jan 2021 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पत्नी से झगड़कर पति ने लगाई फांसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के नजीराबाद में पत्नी से झगड़ कर नशे में धुत युवक ने फांसी लगा ली। तभी उसकी पत्नी कमरे में पहुंच गई। समय रहते उसने चाकू से फंदा काटकर पति की जान बचा ली। नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि नेहरू नगर में राहुल कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। वो मजदूरी करता है।
विज्ञापन


गुरुवार को वो बर्रा स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां किसी बात को लेकर ससुरालवालों से उसको विवाद हो गया। वापस घर पर आने के बाद राहुल ने खूब शराब पी और पत्नी जया से झगड़ा किया।

इसलिए जया बेटे को लेकर पड़ोसी के घर चली गई। कुछ देर बाद जब वो वापस लौटी तो देखा कि कमरे में फंसे से राहुल लटक रहा है। जया ने हिम्मत दिखाई और चाकू से फंदा काट दिया। जिससे राहुल की जान बच सकी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें