फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी से फोन पर झगड़ते हुए ट्रेन के आगे कूदा पति, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 03 Nov 2025 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पत्नी से फोन पर झगड़े के दौरान पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
अरविंद कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदनगर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पत्नी से फोन पर झगड़ा करते हुए पति ने दादानगर क्राॅसिंग से गुजर रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के चंदा निवादा रतनपुर खास निवासी रामपाल के बेटे अरविंद कुमार (28) दादानगर स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करने के लिए तीन दिन पहले ही आया था।
विज्ञापन


फैक्टरी के पास ही किराये पर कमरा लिया। पिता ने बताया कि परिवार में बेटे अरविंद की पत्नी प्रियंका, तीन बच्चे जान्ह्वी, शिवानी व अजीत हैं। रविवार की रात करीब आठ बजे अरविंद से पत्नी से झगड़कर घर से निकल गया। इसके बाद बेटा और बहू का फोन पर झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान बेटे ने बहू को फोन पर खुदकुशी की बात बोलकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रीकेश कुमार सिंह ने बताया युवक ने खुदकुशी की है। परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें