फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी के मायके से न आने पर पति ने फंदा लगाकर दे दी जान, 16 साल पहले हुई थी शादी

Sun, 17 Nov 2024 12:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पत्नी के मायके से न आने पर पति ने मौत को गले लगा लिया। 16 साल पहले आर्य समाज मंदिर से शादी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर में पत्नी के मायके से न आने पर परेशान पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक का शव फंदे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी सुरेश निषाद (36) ने 16 साल पहले घर से चंद कदम की दूरी पर रहने वाली पूनम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सुरेश और पूनम का पूनम के घर आना-जाना बंद हो गया। उनके दो बच्चे मनीषा और अंश हुए।

विज्ञापन


भाई सुभाष निषाद ने बताया कि सुरेश को देखकर पूनम के परिवार वाले उल्टा सीधा भी कहते थे। तीन साल पहले पूनम का मायके आना जाना शुरू हुआ लेकिन तब भी सुरेश नहीं जाता था। कुछ समय बाद पूनम का मायके में कई-कई महीने रुकने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे सुरेश मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। दोनों के बीच विवाद होने लगा तो एक बार पूनम ने महिला थाने में तहरीर भी दे दी। दोनों में समझौता हो गया लेकिन तीन साल से पूनम मायके से नहीं लौटी। इसी वजह से परेशान सुरेश ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें