फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पति ने दिया तलाक…दोबारा निकाह के लिए बहनोई कराया हलाला, पीड़िता ने आईजीआरएस में की शिकायत

Sun, 27 Apr 2025 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीड़िता ने बताया कि पति ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की। मायके वालों द्वारा असमर्थता जताने पर पति ने मारपीट कर तलाक दे दिया। सास ने दोबारा निकाह कराने का भरोसा दिया। सास के कहने पर बहनोई के साथ जबरन हलाला कराया गया।
विज्ञापन
हलाला का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चमनगंज इलाके की रहने वाली युवती ने अपने पति पर 1.5 लाख रुपये की मांग पूरी ने होने पर पति ने मारपीट कर तलाक दे दिया। इसके बाद दोबारा निकाह करने के लिए बहनोई ने हलाला कराया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आईजीआरएस में शिकायत की। विवेचक ने यह कहकर रिपोर्ट लगा दी कि उसका ससुराल जाजमऊ में है।

विज्ञापन

नई सड़क निवासी महिला का निकाह 30 नवंबर 2023 को जाजमऊ क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद ही पति का रवैया बदल गया। अक्सर वह किसी महिला से मोबाइल पर करता था। विरोध पर मारपीट करता। जब उसने मामले की शिकायत ससुरालियों से की तो उसे दोषी ठहराया। शादी के एक साल बाद भी जब वह मां नहीं बनी तो ससुरालियों ने बांझ कहकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पति ने बहनोई से लिए थे रुपये
पति ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की। मायके वालों द्वारा असमर्थता जताने पर पति ने मारपीट कर तलाक दे दिया। सास ने दोबारा निकाह कराने का भरोसा दिया। सास के कहने पर बहनोई के साथ जबरन हलाला कराया गया। इस दौरान पति के दोनों भाई गेट पर पहरा देते रहे। आरोप है कि इसके लिए पति ने बहनोई से रुपये लिए थे। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत आईजीआरएस में की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बोले- अभी कोई जानकारी नहीं
आरोप है कि मामले की जांच में जुटे मूलगंज थाने में तैनात एसआई रोहित तोमर ने 19 अप्रैल प्रार्थना पत्र में यह कहते हुए रिपोर्ट लगा दी कि पीड़िता के पति का घर जाजमऊ क्षेत्र में है। इस कारण इस प्रार्थना पत्र की जांच वो निस्तारण जाजमऊ क्षेत्र से कराया जाना उचित रहेगा। इधर जब इंस्पेक्टर जाजमऊ अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अभी मामले में कोई जानकारी नहीं है। पीड़िता थाने में शिकायत करती है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें