फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मैं अपनी रानी से मिलने जा रहा हूं...लिख पति ट्रेन के आगे कूदा, 26 नवंबर को हुई थी पत्नी की मौत

Sun, 07 Dec 2025 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भानु सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोविंदनगर थाना क्षेत्र के गुजैनी रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार शाम गुजैनी निवासी भानु सिंह (35) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अपनी रानी से मिलने जा रहा हूं…उसकी मौत मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं...। मेरे लक्ष्मण जैसे भाई को परेशान न किया जाए। भानु के पिता केसर सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को बेटे भानु की पत्नी प्राची सिंह की अवसाद के चलते मौत हो गई थी। करीब चार महीने नवजात की मौत से उसे गहरा सदमा लगा था। पत्नी की मौत के बाद भानु भी घुट-घुटकर जी रहा था। भानु लोहिया कंपनी में हेल्पर था।

विज्ञापन


बताया कि तीन साल पहले ही भानु और प्राची की शादी हुई थी। परिजनों का कहना था कि सितंबर से लेकर दिसंबर तक की घर में हुई तीन मौतों से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गोविंदनगर इंंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी की मौत के अवसाद के चलते युवक ने सुसाइड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें