फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरेराह पति-पत्नी और वो के बीच जमकर चले लात घूंसे, राहगीरों ने बनाया वीडियो…जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Oct 2025 05:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल मोड़ नेशनल हाईवे पर पत्नी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर तीनों में जमकर मारपीट हुई। हद तो तब हो गई जब पति ने प्रेमिका का साथ देते हुए पत्नी पर हमला किया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मारपीट करते पति-पत्नी और प्रेमिका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के नरवल मोड़ नेशनल हाईवे पर सोमवार को उस समय बड़ा हंगामा शुरू हो गया। जब राजकोट से लौटे पति को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ एक होटल के बाहर रंगे हाथ धर दबोचा। इसके बाद बीच सड़क पर तीनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसका वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

पीड़ित पत्नी ने बताया उसके तीन बच्चे है। वर्ष 2018 में उसका विवाह हुआ था। पति को कई बार प्रेमिका के साथ पकड़ चुकी थी, लेकिन इस बार उसने आपा खो दिया और बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दिया। हद तो तब हुई जब पति अपनी प्रेमिका का साथ देते हुए उल्टे पत्नी पर ही बिफर पड़ा और उसके साथ मारपीट पर आमादा हो गया।तीनों के बीच करीब बीस मिनट तक मारपीट होती रही। इसके बाद कुछ राहगीरों ने मामले को शांत कराया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें