फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता पर भारी इश्क: थाने में गिड़गिड़ाता रहा पति-बेटा, तीन बच्चों की मां 18 साल के प्रेमी संग गई, पढ़ें मामला

Sun, 01 Feb 2026 07:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला अपने 18 वर्षीय पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसे पुलिस ने शनिवार को बरामद किया। थाने में महिला के बेटे और पति ने घर वापस लौटने की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन महिला ने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में भीतरगांव के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 45 वर्ष की उम्र की तीन बच्चों की मां को करीब 18 वर्षीय युवक से प्यार हो गया। 26 जनवरी को महिला पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। पति की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर दोनों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

शनिवार को पुलिस दोनों को बकेवर इलाके से ढूंढ कर थाने लेकर आई। सूचना मिलते ही उसका पति अपने तीनों बच्चों को लेकर पहुंचा। पति और बच्चे महिला से घर वापस चलने की मिन्नतें करते रहे। 18 साल के बड़े बेेटे ने भी मां को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

विज्ञापन

लिखा पढ़ी के बाद युवक के साथ चली गई
दो टूक जवाब दिया कि वह अब अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताएगी। थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया समझाने के बावजूद महिला जिद पर अड़ी रही। लिखा पढ़ी के बाद युवक के साथ चली गई। महिला बालिग है और उसने स्वेच्छा से युवक के साथ जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें