फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक की राह में रोड़ा, आठ फीसदी जमीन का अधिग्रहण फंसा, लटका निर्माण कार्य

Tue, 10 Nov 2026 09:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अनवरगंज-मंधना 15.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेल ट्रैक का निर्माण आठ प्रतिशत जमीन अधिग्रहण न होने से अटक गया है। रेलवे पूरी जमीन मिलने पर काम शुरू करने पर अड़ा है, जिससे दो दशक से जाम झेल रहे शहरवासियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक के लिए मिट्टी परीक्षण का काम करती टीम (आर्काइव) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना की राह में आठ फीसदी जमीन का अधिग्रहण न हो पाने से एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण लटक गया है। करीब 15.5 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक के लिए 92 प्रतिशत जमीन अधिग्रहीत होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन शेष जमीन उपलब्ध न होने से पूरी परियोजना अटक गई है। हालात यह हैं कि जिन हिस्सों की जमीन रेलवे को मिल चुकी है वहां भी निर्माण की शुरुआत नहीं हुई है।

विज्ञापन

परियोजना के तहत करीब 400 पिलर बनाए जाने हैं। जीटी रोड के दोनों ओर बसी आबादी को जाम से राहत देने वाली इस योजना पर पिछले कई वर्षों से कवायद चल रही है। इसके बावजूद रेलवे और जिला प्रशासन के बीच जमीन को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। प्रशासन चाहता है कि उपलब्ध जमीन पर रेलवे निर्माण शुरू करे जबकि रेलवे का तर्क है कि पूरी जमीन मिलने के बाद ही काम शुरू करना व्यावहारिक होगा। ऐसे में परियोजना के धरातल पर उतरने में अभी और वक्त लगना तय माना जा रहा है।

Trending Videos

मंधना की ओर जमीन का अधिग्रहण बाकी
मंधना से अनवरगंज की ओर आने वाले हिस्से में कुछ जमीनों का अधिग्रहण अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से एनओसी मिलने का मामला भी लंबित है। प्रशासन का कहना है कि जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। शेष जमीन और एनओसी के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार किया जा रहा है।

रेलवे बोला, पूरी जमीन मिले तभी शुरू होगा काम
इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि कुछ जमीनों का अधिग्रहण अभी बाकी है। जिला प्रशासन से लगातार जमीन उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। पूरी जमीन अधिग्रहीत होने के बाद ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। फिलहाल अनवरगंज-मंधना रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन जारी है।

प्रशासन का दावा, 92 फीसदी जमीन का अधिग्रहण पूरा
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार मिश्र के मुताबिक, एलिवेटेड ट्रैक के लिए करीब 92 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। रेलवे को उपलब्ध जमीन पर काम शुरू करने के लिए कहा गया है। एनएचएआई की करीब आठ प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण शेष है। इसके लिए एनओसी लेने को संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है। प्रशासन की ओर से जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

20 साल से जाम से जूझ रहे लोग
अनवरगंज से मंधना तक रेलवे क्रॉसिंग और जीटी रोड पर लगने वाला जाम शहरवासियों के लिए लंबे समय से परेशानी बना हुआ है। एलिवेटेड ट्रैक बनने से रेलवे क्रॉसिंग की समस्या खत्म होने और सड़क यातायात को राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन जमीन अधिग्रहण के विवाद में उलझी परियोजना ने एक बार फिर शहरवासियों की उम्मीदों को इंतजार में डाल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें