फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑपरेशन से कैसे थम गईं मरीज की सांसें? नर्सिंग होम में आक्रोशित परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 May 2026 12:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में रूरा निवासी विनीत कुमार (40) की आंत के ऑपरेशन से ठीक पहले मौत हो गई। परिजनों ने रुपये जमा कराने के बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और हॉस्पिटल में जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार देर रात भारी हंगामा हुआ, जब भर्ती किए गए एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के थाना रूरा के ग्राम बनीपारा निवासी विनीत कुमार (40) को आंत की गंभीर समस्या के चलते निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया था कि विनीत की आंत का बड़ा ऑपरेशन होना है, जिसके लिए गुरुवार रात 11:00 बजे का समय तय किया गया था।

विज्ञापन

">http://



ऑपरेशन से पहले जमा कराए थे पैसे

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन के कहने पर उन्होंने देर शाम ऑपरेशन के लिए मांगी गई पूरी रकम काउंटर पर जमा करा दी। लेकिन रुपये जमा होने के कुछ ही देर बाद डॉक्टर ने अचानक बाहर आकर परिजनों को बताया कि विनीत की मौत हो चुकी है। खबर सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें