फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: होटल शेफ ने फंदा लगाकर दी जान, दहेज के मुकदमे और धमकियों से तनाव में था, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Jul 2026 05:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्वरूप नगर स्थित होटल में शेफ के रूप में कार्यरत युवक ने दहेज प्रताड़ना के मुकदमे और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर मंगलवार देर रात सेन पश्चिम पारा स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में स्वरूप नगर स्थित होटल द चॉकलेट रूम अरेबिक में कार्यरत शेफ ऋषभ गौतम (28)ने मंगलवार देर रात सेन पश्चिम पारा स्थित अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मां ममता ने बेटे का शव फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। मां के अनुसार इकलौता बेटा दहेज प्रताड़ना के मुकदमे और धमकियों से तनाव में था।

विज्ञापन

मां ममता के अनुसार, ऋषभ की शादी 16 फरवरी 2025 को मूलगंज निवासी अंजलि से हुई थी। आरोप है कि शादी के चार दिन बाद ही पत्नी मायके चली गई और बाद में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। उनका कहना है कि इसके बाद वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से ऋषभ को लगातार फोन कर जेल भिजवाने की धमकी देती थी, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।

Trending Videos
विज्ञापन

मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू
बताया कि परिवार पहले ग्वालटोली के परमट क्षेत्र में रहता था। बाद में ऋषभ ने ऋण लेकर सेन पश्चिम पारा में मकान बनवाया था। मंगलवार रात परिवार के लोग सो रहे थे, तभी उसने यह कदम उठा लिया। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें