Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सनिगवां में पुलिस ने छापा मारकर रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने द सोशल लाइफ रेस्टोरेंट के संचालक मो. तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पांच हुक्के, फ्लेवर और कोयला बरामद किया गया है।
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में रेस्टोरेंट की आड़ पर हुक्का बार चालाने वाले संचालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा बताया कि सनिगवां स्थित द सोशल लाइफ रेस्टोरेंट में बुधवार शाम को छापा मारा गया था।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट की आड़ में लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। हुक्का बार संचालक मो. तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच हुक्का, दो फ्लेवर व आठ कोल मिले हैं। संचालक मो. तौसीफ लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया है। इस पर दरोगा पवन दुबे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।