पुलिस लाइन में बच्चियों के वैक्सीन लगने के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस परिवार की बच्चियों के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। पहले चरण में नौ से 14 वर्ष की 150 बच्चियों को निशुल्क वैक्सीन लगाई गई। इस दाैरान राज्यपाल ने बच्चियों और उनके अभिभावकों को सर्वाईकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन की महत्ता पर बल दिया। कहा कि यह वैक्सीन सर्वाईकल कैंसर से बचाएगी। यहां पर निजी अस्पताल की टीम के अलावा पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।