फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: आज से चार दिन नई दिल्ली के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, गुवाहाटी-दिल्ली वनवे ट्रेन को भी हरी झंडी

Sat, 07 Mar 2026 10:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: होली पर भीड़ कम करने के लिए कानपुर से दिल्ली के बीच सात से दस मार्च तक विशेष ट्रेनें चलेंगी। साथ ही, गुवाहाटी से दिल्ली के लिए भी एक वनवे ट्रेन गोविंदपुरी होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्री भार बढ़ने के कारण रेलवे ने होली के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए सात, आठ, नौ और दस मार्च को ट्रेनें चलेंगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी दी है। ट्रेन संख्या 04163 कानपुर सेंट्रल से सात, आठ और नौ मार्च को रवाना होगी।

विज्ञापन

वहीं, ट्रेन संख्या 04164 नई दिल्ली से आठ, नौ और दस मार्च को चलेगी। इन ट्रेनों में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें नौ स्लीपर और नौ सामान्य कोच शामिल हैं। कानपुर सेंट्रल से यह ट्रेन रात साढ़े दस बजे चलकर अगली सुबह साढ़े सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह साढ़े नौ बजे चलकर शाम साढ़े चार बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यह ट्रेन पनकीधाम और अलीगढ़ होते हुए जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

गुवाहाटी से दिल्ली के लिए वनवे ट्रेन
रेलवे ने 05699 गुवाहाटी-दिल्ली वनवे विशेष ट्रेन भी चलाई है। यह ट्रेन आठ मार्च को गुवाहाटी से दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह गोविंदपुरी होकर दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें एसी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं। यह गुवाहाटी से रविवार रात साढ़े नौ बजे चलकर मंगलवार सुबह 04:05 बजे गोविंदपुरी आएगी। इसके बाद यह दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें