महाराजपुर के गांवों में पुलिस का पैदल गश्त
- फोटो : amar ujala
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। एसीपी चकेरी पूर्वी अभिषेक कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ बाजखेड़ा, मथुरा खेड़ा, सुवंशी खेड़ा, महाराजपुर और भदासा गांवों का दौरा कर होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्पष्ट किया कि होलिका दहन केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित पुराने स्थलों पर ही होगा, नए स्थानों पर अनुमति नहीं दी जाएगी। एसीपी ने चेतावनी दी कि पर्व पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।