कानपुर में देह व्यापार रैकेट सरगना रोहित से यारी निभाना दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। दोनों का रोहित के साथ पार्टी करते और केक काटते वीडियो वायरल हुआ था। मंगलवार को डीसीपी साउथ ने दोनों सिपाहियों दीपक चौधरी और धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। वर्तमान में सेन पश्चिम पारा थाने में तैनात थे। वहीं, सरगना का एक और वीडियो वायरल है, जिसमें वह साथी साहिल संग एक युवक को यातनाएं देते दिख रहा है।
पुलिस साहिल की तलाश कर रही है। कल्याणपुर में शनिवार को पकड़े गए देह व्यापार रैकेट मामले में जेल जा चुके सरगना रोहित वर्मा की पुलिसकर्मियों से काफी घनिष्ठता थी। वायरल वीडियो में रोहित के जन्मदिन की पार्टी में सिपाही दीपक और धर्मेंद्र उसके साथ जश्न मनाते नजर आए। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने डीसीपी साउथ को आरोपी सिपाहियों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।