फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जेल में बिगड़ी हिस्ट्रीशीटर की हालत, उर्सला में मौत, जेल अधीक्षक बोले- सीने में दर्द की थी शिकायत

Wed, 22 Jul 2026 12:20 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेल अधीक्षक के मुताबिक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। युवक की हत्या के आरोप में जेल में था।
विज्ञापन
विक्की सोनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या के आरोप में पांच साल से जेल में बंद विचाराधीन बंदी और नौबस्ता थाने के हिस्ट्रीशीटर विक्की सोनी (42) की मंगलवार शाम तबीयत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में उर्सला लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, जेल अधीक्षक राकेश पांडे ने बताया कि बंदी को अचानक सीने में दर्द उठने की दिक्कत पर उर्सला में भर्ती कराया गया था। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी विक्की सोनी (42) पिछले पांच वर्षों से जिला कारागार में बंद था। उस पर वर्ष 2015 में पनकी थाना क्षेत्र से रोहित नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप था। नौबस्ता थानाध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि विक्की के खिलाफ आठ गंभीर मामले दर्ज थे और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर था।

विक्की के भतीजे दीपांकर ने बताया कि वह मंगलवार को ही चाचा से मिलने जेल गया था, लेकिन भीतर जाने नहीं दिया गया। बाद में अधिवक्ता के माध्यम से उनकी मौत की जानकारी हुई। जेल प्रशासन की ओर से रात तक मौत की कोई सूचना नहीं दी गई। वहीं, जेल अधीक्षक ने परिजनों के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन

कोर्ट से भी भाग चुका है विक्की
जेल अधीक्षक ने बताया कि विक्की पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 2021 में पकड़ा गया था। सूत्रों की माने तो विक्की पर पुलिस ने एक लाख का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस ने उसे हाफ एनकाउंटर कर पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें