फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू मेला: सुधांशु त्रिवेदी बोले- नारी शक्ति को 33 फीसदी आरक्षण हमारी प्रतिबद्धता, परिसीमन बिल पर कही ये बात

Sat, 28 Nov 2026 01:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को संसद में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से नया स्वरूप धारण कर रहा है।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आयोजित हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने संसद के विशेष सत्र, महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी प्रतिबद्धता है कि नारी शक्ति को संसद में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिले।

विज्ञापन

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि भारत आज आर्थिक दृष्टि से नया स्वरूप धारण कर रहा है और सांस्कृतिक दृष्टि से भी देश एक नए स्वरूप में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में बदलते भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप निश्चित रूप से संसद को भी नए स्वरूप में आने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी व्यापक दृष्टिकोण के तहत परिसीमन बिल लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें