Kanpur News: एडीजी रेलवे प्रकाश डी ने कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी की 40 लाख की भूकंपरोधी बैरक का उद्घाटन किया। साथ ही, कुंभ मेले में ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को सम्मानित किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर सेंट्रल जीआरपी की नई बैरक कैंट साइड पर गेट नंबर-एक के सामने बनाई गई हैं। 40 लाख से बनी इस बैरक का उद्घाटन बुधवार को एडीजी रेलवे प्रकाश डी ने किया। साथ ही, कुंभ मेले में ड्यूटी देने वाले करीब 46 सिपाहियों को सम्मानित भी किया। बता दें कि यह बैरक प्री फैब्रिकेटेड बैरक जवानों की सुरक्षा व उनकी सुविधा को देखते हुए बनाई गई है और भूकंप रोधी है।
विज्ञापन
बैरक में सर्दी व गर्मी का प्रभाव भी नहीं होगा, जहां सिपाही विश्राम कर सकेंगे। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम ने 40 लाख की लागत से कराया है। प्री फैब्रिकेटेड बैरक का निर्माण स्टील फ्रेम, कंक्रीट, फाइबर, सीमेंट बोर्ड से किया जाता है। इस अवसर पर जीआरपी एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ दुष्यंत सिंह, सेंट्रल स्टेशन जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह, स्टेशन निरीक्षक अवधेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।