फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, सिपाही की मौके पर मौत एक घायल

Thu, 23 Jan 2020 06:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के जाजमऊ में फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (पीआरवी) बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सिपाही की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पिकअप चालक कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलते ही चकेरी थाने की पुलिस फोर्स के साथ ही एसपी क्राइम और एसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे। मेरठ के सुरूरपुर थानाक्षेत्र के पैथोली गांव के रहने वाले सिपाही पंकज चौधरी (25) 2016 बैच के सिपाही थे।

मौजूदा समय में उनकी तैनाती जाजमऊ चौकी से संबद्ध पीआरवी नंबर-4514 में थी। गुरुवार दोपहर को वह साथ में तैनात होमगार्ड सुरेंद्र बहादुर के साथ पीआरवी की बाइक से एक सूचना से वापस चौकी लौट रहे थे। जाजमऊ जेके कॉलोनी फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में सिपही पंकज का सिर पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह हेलमेट लगाए थे, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट के भी परखच्चे उड़ गए और सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।

उनके साथ मौजूद होमगार्ड सुरेंद्र बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को हैलट में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें