फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तेज रफ्तार कार सीसीटीवी कैमरे के यूनिपोल से टकराई

Sun, 31 Aug 2025 10:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कार के ऊपर गिर पड़ा यूनिपोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फजलगंज चौराहे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार सीसीटीवी कैमरे के यूनिपोल से टकरा गई और भारी भरकम पोल को 15 फीट तक घसीटते ले गई। वहीं कार के एयर बैग खुलने से उसमें सवार लोग बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार 100 के आसपास होगी। इस दौरान फजलगंज चौराहे से कुछ कदम पहले सड़क पार कर रहे युवक को बचाने में कार अनियंत्रित होकर यूनिपोल में टकरा गई। हादसा देख आसपास के लोगों ने कार से लोगों को निकाला। फजलगंज पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लोगों को पूछताछ के बाद धीरे गति में वाहन चलाने की हिदायत देकर जाने दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें