फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईस्कूल छात्रा की कनपटी में लगी गोली, पिता बोले- उठाते समय चल गई लाइसेंसी पिस्टल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 26 Nov 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर के जैतीपुर गांव में हाईस्कूल की छात्रा लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली कनपटी में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन छात्रा को सीएचसी से हैलट रेफर किए जाने के बाद निजी अस्पताल ले गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर के जैतीपुर गांव में बुधवार शाम घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलने से किशोरी घायल हो गई। परिजन उसे आनन फानन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हैलट रेफर कर दिया गया है। पिता का कहना है कि किशोरी पिस्टल उठाकर देख रही थी, तभी गोली चल गई। गांव निवासी उपेंद्र सीआरपीफ में झारखण्ड में तैनात हैं।

विज्ञापन

वह छुट्टी में घर आए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिस्टल साफ करके रखी ही थी तभी हाई स्कूल की छात्रा बेटी अदिति सिंह उर्फ स्वीटी (15) स्कूल से घर आई थी। वह दूसरे काम में व्यस्त हो गए तभी अदिति पिस्टल उठाकर देखने लगी। इसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई और उसकी कनपटी में लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पर सभी लोग मौके पर पहुंचे।

Trending Videos
विज्ञापन





गोली कैसे लगी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ

बेटी लहूलुहान पड़ी थी। उपेंद्र, पत्नी पारुल और अन्य लोगों के साथ उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां उसका प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पिता घायल बेटी को लेकर रिजेंसी गए हैं। गोली कैसे लगी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें