कल्याणपुर के होटल में पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : Amar ujala
कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने शहर में चल रहे जिस्मफरोशी रैकेट का भंडाफोड़ किया। शुक्रवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और कल्याणपुर पुलिस ने बर्रा, कल्याणपुर, रावतपुर, सीसामऊ समेत अन्य क्षेत्रों के 19 होटलों में दबिश दी। यहां से पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम की छह युवतियां मिली हैं। युवतियों को बुकिंग पर भेजने के आरोपी कल्याणपुर निवासी रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया है।
मामले में एक दरोगा के आरोपी से मिलीभगत करने के आरोप में जांच शुरू की गई है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि शहर में जिस्मफरोशी रैकेट संचालित होने की कई दिनों से सूचना मिल रही थी। इस बीच एक युवती ने कल्याणपुर के युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोप लगाया। मामले की जांच एडीसीपी शिवा सिंह से कराई गई।