फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सदन में भाजपा पार्षदों में नोकझोंक…दो निष्कासित, हंगामे के बीच महापौर ने 35 मिनट में ही समाप्त की बैठक

Sat, 27 Dec 2025 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम में अपनों से भिड़ने और राष्ट्रगान का अपमान करने पर पार्षद अंकित और पवन को चार बैठकों के लिए निष्कासित हुए हैं। उन्हें नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन
सदन में अपनी ही पार्टी से भिड़े पार्षद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम सदन की शुक्रवार को हुई बैठक में भाजपा पार्षद आमने-सामने आ गए। पहले बोलने के लिए हंगामा करने लगे। इसी बीच एजेंडे के 10 प्रस्तावों में से नौ पास करने के साथ ही दसवें प्रस्ताव के तहत कूड़ा निस्तारण के संबंध में हुए अनुबंध को निरस्त करते हुए एमओयू करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई का फैसला लिया गया। शोर-शराबे के बीच 35 मिनट में ही बैठक समाप्त कर दी गई। बाद में क्षेत्रीय अध्यक्ष से शिकायत करने के साथ ही महापौर प्रमिला पांडेय ने हंगामा कर रहे दो पार्षदों को सदन की आगामी चार बैठकों से निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन

उन्हें नोटिस भी दिया गया। सदन की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं महापौर ने एजेंडे के प्रस्ताव और सांसद रमेश अवस्थी की तरफ से पूछे गए सात सवालों के जवाब सदन पटल पर रखने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त प्रथम आवेश खान और जोन-6 के प्रभारी अभियंता आरके सिंह प्रस्ताव पढ़ने लगे, तभी ग्वालटोली वार्ड के पार्षद अंकित मौर्या और अशोकनगर के पार्षद पवन गुप्ता ने बोलने की कोशिश की। महापौर ने उनसे कहा कि एजेंडे के प्रस्तावों के बाद बोलें, फिर भी वह बोलने लगे, तो भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित सहित अन्य ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

हंगामा कर रहे पार्षदों को सदन से निष्कासित करने के लिए कहा
इस बीच कई अन्य पार्षद भी बीच में आ गए। कहासुनी के बीच पवन गुप्ता पोस्टर दिखाते हुए सीवर लाइन की मांग करने लगे। अंकित समस्याएं रखने के लिए कहने लगे। रोकने पर वह हंगामा करने लगे। सत्तारूढ़ पार्टी के ही कुछ पार्षद उनका समर्थन करने लगे जबकि हंगामा कर रहे भाजपा पार्षदों को उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ पार्षद नवीन पंडित सहित अन्य कई ने रोकने का प्रयास किया। आपसी खींचतान से सदन की कार्यवाही में व्यवधान पड़ता देख भाजपा पार्षद दल के नेता ने महापौर से हंगामा कर रहे पार्षदों को सदन से निष्कासित करने के लिए कहा।

सदन में अपनी ही पार्टी से भिड़े पार्षद - फोटो : amar ujala
अपने ही दल के पार्षदों से अभद्रता की
हंगामा बढ़ता देख महापौर ने सदन की बैठक समाप्त करने की घोषणा करते हुए राष्ट्रगान शुरू करा दिया। राष्ट्रगान के दौरान भी पार्षद हंगामा करते दिखाई दिए। इसके बाद भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित सहित सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य सदस्यों ने दोनों पार्षदों को सदन से निष्कासित करने के लिए पत्र दिया। नवीन पंडित के अनुसार, दोनों पार्षदों ने सदन में बार-बार मना करने के बावजूद अपने ही दल के पार्षदों से अभद्रता की। उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

सदन में भेदभाव करने का आरोप लगाया
वहीं, महापौर ने कहा पवन और अंकित ने सदन के आचरण के विरुद्ध कार्य कर इसकी गरिमा को तार-तार किया। इनके आचरण के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। उन्हें सदन की चार बैठकों से निलंबित किया है। दोनों को इस संबंध में नोटिस भी दिया है। वह इनकी शिकायत मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष से करेंगी। उधर, पवन गुप्ता, अंकित मौर्या के साथ ही विकास जायसवाल, लक्ष्मी कोरी, आलोक पांडेय ने वार्डों में विकास कार्य न कराने, सदन में भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें