फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी से कर रहा था झगड़ा, पुलिस को देख तीसरी मंजिल से कूदा, माैत

Wed, 30 Jul 2025 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: तीसरी मंजिल से युवक कूद गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना कलक्टरगंज थानाक्षेत्र की है। विवाद होने पर पत्नी ने 1090 पर की काॅल थी।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्टरगंंज थानाक्षेत्र के बिरहाना रोड में मंगलवार रात नशे में धुत युवक का पत्नी से झगड़ा हो गया। पत्नी के फोन करने पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक पकड़े जाने के डर में तीसरी मंजिल से कूद गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पीली कोठी के पास रहने वाला अवधेश (45) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी रूपा, बेटी गुल्लू और बेटा रोहन हैं। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह ने बताया कि चार साल पहले अवधेश ने रूपा को जला दिया था। तब उसने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पति अवधेश की जमानत भी पत्नी ने कराई थी। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे अवधेश नशे की हालत में गालीगलौज कर पत्नी को पीट रहा था। इस पर रूपा ने 1090 पर कॉल कर जानकारी दी थी।

सूचना पाकर माैके पर पुलिस पहुंची और तीसरी मंजिल की छत चढ़े अवधेश को नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। पुलिस जब सीढ़ियों से ऊपर जाने लगी तो पकड़े जाने के डर से उसने छलांग लगा दी। गंभीर घायल अवधेश को केपीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के घंटेभर बाद ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन बुधवार की सुबह बवाल की आशंका के मद्देनजर पोस्टमॉर्टम हाउस में कलक्टरगंज एसीपी, स्वरूप नगर एसीपी आईपी सिंह, स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय समेत फोर्स मौजूद रहा। एसीपी ने बताया कि परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजन का कहना, फिसल गया था पैर
बुधवार को अवधेश के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण सिर और शरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा चोटें मिली हैं। पोस्टमाॅर्टम हाउसे में माैजूद परिजन ने कहा कि अवधेश का पत्नी से किसी प्रकार का झगड़ा नहीं हुआ। कहा कि बारिश के कारण छत से पैर फिसल गया था। इससे ज्यादा बोलने पर परिजन बचते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें