एचबीटीयू और ई-स्पिन नैनोटेक्नोलॉजी के बीच हुआ एमओयू
- फोटो : सोशल मीडिया
छात्रों को नैनोटेक्नोलॉजी रिसर्च में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने ई-स्पिन नैनोटेक के साथ समझौता किया है। इस समझौते से अनुसंधान एवं विकास, नवाचार, छात्रों के प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में सहयोग मिलेगा। एचबीटीयू में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. समशेर की मौजूदगी में रजिस्ट्रार अमित राठौर और ई-स्पिन नैनोटेक के डायरेक्टर डॉ. संदीप पाटिल ने समझौता किया।
प्लास्टिक टेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. प्रजेश नायक ने कहा कि भविष्य में संयुक्त शोध परियोजनाओं, तकनीकी प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के औद्योगिक प्रशिक्षण, विशेषज्ञ व्याख्यान, नवाचार गतिविधियों तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस मौके पर प्रो. पीकेएस यादव, डॉ. सोमा बनर्जी, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. पूजा रानी, मो. राशिद खान, मालिका सिंह आदि मौजूद रहे।