फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चंदेल हॉस्टल में एचबीटीयू के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 Nov 2026 09:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यश कानपुर देहात के किसान का इकलौता बेटा था। छह माह पहले ही चंदेल बॉयज हॉस्टल में कमरा लिया था। 
विज्ञापन
यश कटिहार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काकादेव थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती स्थित चंदेल बॉयज हॉस्टल में शनिवार शाम एचबीटीयू के बीटेक छात्र यश कटियार (19) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर रह रहा था। चचेरे भाई के काफी देर तक फोन करने पर भी जवाब नहीं मिला तो वह उसे देखने पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की का कांच तोड़कर देखा तो छात्र का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं कर सकी।
विज्ञापन


कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सहाबापुर राजपुर गांव निवासी किसान संदीप कटियार का इकलौता बेटा यश एचबीटीयू से केमिकल ट्रेड में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह छह माह पहले ही अभिषेक सिंह चंदेल के बॉयज हॉस्टल में किराये पर रहने आया था। उसकी मां संगीता गृहिणी हैं।

बर्रा निवासी चचेरे भाई शोभित कटियार ने बताया कि दोपहर को यश का फोन न उठने पर शाम को हॉस्टल पहुंचे जहां यश के फंदा लगाने की जानकारी हुई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के लिए मोबाइल को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


बेड के नीचे शराब की बोतल और बना पैक मिला
फॉरेंसिक टीम को बेड के नीचे शराब की एक बोतल और आधा गिलास में पेग बना हुआ मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे माता-पिता और चाची अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बहुत ही दुखद घटना है। छात्र पढ़ाई में सामान्य था। हाल ही में लैब एग्जाम (प्रैक्टिकल परीक्षाएं) भी दिए थे। अगले साल से कैंपस प्लेसमेंट के लिए योग्य था। एचबीटीयू परिवार उनके परिवार के साथ है। - प्रो. जीएल देवनानी, विभागाध्यक्ष, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें