फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हरिदत्त नेमी ने संभाला चार्ज, बोले- शासन के आदेश पर आया हूं, गब्बर इज बैक जैसे जुमले सुनने को मिले

Thu, 17 Jul 2025 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएमओ हरिदत्त नेमी ने गुरुवार सुबह अपना चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने मीडिया से 'नो कमेंट' कहा, लेकिन बताया कि वह शासन के आदेश पर आए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को काम में ढिलाई बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शासन के आदेश के बाद डॉ. हरिदत्त नेमी ने गुरुवार सुबह 10 बजकर पांच  मिनट पर सीएमओ का चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालने के बाद जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछे, तो उन्होंने हर सवाल का जवाब 'नो कमेंट' कहकर दिया।

विज्ञापन

उन्होंने साफ किया कि वे शासन के आदेश पर ही ज्वॉइन करने आए हैं। चार्ज संभालने के बाद, सीएमओ ने सबसे पहले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को बुलाया और उनसे बातचीत की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि काम में अब कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कर्मचारियों संग बैठक करते सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी - फोटो : amar ujala

गब्बर इज बैक जैसे जुमले सुनने को मिले
आगे कहा कि कर्मचारियों को अफवाहों पर ध्यान दिए बिना अपना काम करना चाहिए। उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही न होने की हिदायत दी। कर्मचारियों के बीच डॉ. हरिदत्त नेमी की वापसी को लेकर रिटर्न ऑफ हरिदत्त नेमी और गब्बर इज बैक जैसे जुमले सुनने को मिले।

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने संभाला चार्ज - फोटो : amar ujala

अब बिना लिखा-पढ़ी नहीं होगी एंट्री
सीएमओ ऑफिस में अब कामकाज का तरीका बदल गया है। डॉ. नेमी ने निर्देश दिए हैं कि सीएमओ कार्यालय में दाखिल होने वाले हर शख्स को अपना नाम, पता और काम लिखकर ही  मुलाकात करने की अनुमति मिलेगी। चार्ज संभालने के बाद डॉ. नेमी सिविल लाइन स्थित एडी कार्यालय के लिए रवाना हो गए हैं। वे शाम पांच बजे मीडिया से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें