फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘बेटे की चाहत में चोरी कराया बच्चा', 5 लाख में रची थी साजिश, हमीरपुर का एसडीओ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 11 Aug 2026 08:13 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Ghatampur CHC Child Theft Case: घाटमपुर सीएचसी से मई महीने में हुए बच्चा चोरी के मामले में पुलिस ने हमीरपुर में तैनात बिजली विभाग के एसडीओ आरके वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बेटे की चाहत में बांदा की एक एएनएम को पांच लाख रुपये का लालच देकर बच्चा चोरी की साजिश रची थी, जिसे अस्पताल कर्मियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया था।
विज्ञापन
घाटमपुर सीएचसी बच्चा चोरी कांड, हमीरपुर का एसडीओ गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर से मई में बच्चा चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार को हमीरपुर के बिजली विभाग के एसडीओ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक दो बेटियों के आरोपी पिता ने बेटे की चाहत में एक एएनएम को पांच लाख रुपये देने का लालच देकर बच्चा चोरी करवाया।

विज्ञापन

बच्चा चोरी करते समय एएनएम को अस्पताल कर्मियों ने पकड़ लिया था। विवेचना में एसडीओ का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मानव तस्करी व अपहरण की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हमीरपुर के मौदहा कस्बे के बिजली सबस्टेशन में करीब छह माह से तैनात एसडीओ आरके वर्मा मूलरूप से सजेती थाना क्षेत्र के सूखापुर गांव का रहने वाला है।





पुलिस ने एएनएम को गिरफ्तार किया

बच्चा चोरी करने के लिए उसने बांदा के बबेरू निवासी और देवीपुर में तैनात एएनएम गीता को पांच लाख रुपये का लालच दिया। 10 मई की रात गीता ने घाटमपुर सीएचसी से बच्चा चोरी किया और उसे लेकर जाने लगी, तभी अस्प के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एएनएम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये देकर बच्चा चोरी कराया
न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। एएनएम से जानकारी के आधार पर बिजली विभाग के एसडीओ आरके वर्मा का नाम सामने आया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पूछताछ में एसडीओ ने बेटे की चाहत में एएनएम को पांच लाख रुपये देकर बच्चा चोरी कराने की बात स्वीकार की है। उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें