फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हैलट अस्पतालः एसी फेल होने पर गिर सकती है ठेकेदार कंपनी पर गाज, सख्ती से सुधरी व्यवस्था

Mon, 11 Jun 2018 07:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर हैलट अस्पताल के मेडिसिन आईसीयू में एसी फेल होने के मामले में शासन की सख्ती पर रविवार को दफ्तर खोलकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट सोमवार सुबह शासन को भेजी जाएगी, तब तक शासन की तरफ से गठित टीम को भी जांच रिपोर्ट सौंपनी है। इस मामले में ठेकेदार कंपनी पर गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है। अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन



तीन दिन पहले हैलट के मेडिसिन आईसीयू का एसी फेल होने के बाद पांच मरीजों की मौत हो गई थी। शासन स्तर पर गठित पांच सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. केके गुप्ता ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. नवनीत कुमार से विस्तृत रिपोर्ट 10 जून को सुबह तक तलब की है। इसके मद्देनजर रविवार सुबह 9 बजे प्राचार्य हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे। वहां प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरसी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एनसी त्रिपाठी सहित अन्य अफसरों, डाक्टरों, संबंधित पैरामेडिकल स्टाफ और बाबुओं को बुलाया गया।

दोपहर में एडीएम (सिटी) सतीश पाल पहुंचे। दिनभर विस्तृत रिपोर्ट तैयार होती रही। शाम को प्राचार्य, एडीएम सिटी सहित अन्य अफसरों ने प्राचार्य कार्यालय में बैठक की। इसमें रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया। प्राचार्य ने रिपोर्ट बताने से इनकार कर दिया है। यह जरूर बताया कि मेडिसिन आईसीयू की सीएमसी का ठेका लेने वाली कंपनी एडवांस एयर सिस्टम पर जुर्माने से लेकर ब्लैक लिस्टेड करने तक की कार्रवाई हो सकती है। शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



आईसीयू में बढ़ी कूलिंग, मरीजों को दो कंबल
 मेडिसिन आईसीयू में एसी फेल होने के बाद रविवार को जरूरत से ज्यादा कूलिंग हो गई। स्टाफ नर्स ने बताया कि इतनी ज्यादा कूलिंग हो गई है कि मरीजों को दो-दो कंबल दिए गए। 19 बेड के इस आईसीयू में 13 मरीज भर्ती हैं। 

कंडम बताए गए तीनों एसी ठीक
हैलट इमरजेंसी के मेडिसिन वार्ड के तीनों एसी ठीक हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि पहले इन एसी को कंडम बता दिया गया था। इसलिए अस्पताल प्रशासन ने इनकी सीएमसी नहीं कराई थी। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद हैलट प्रशासन ने 9 जून को दो एसी ठीक कराए थे। रविवार को तीसरा एसी भी ठीक हो गया। 

सख्ती से सुधरी व्यवस्था
आईसीयू कांड के बाद शासन की सख्ती से हैलट अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नजर आने लगा है। कई तीमारदारों ने बताया कि पहले वरिष्ठ डाक्टर एक बार राउंड पर आते थे, पर अब दोनों वक्त वार्डों में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें