कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर में 23 जून को एक दर्दनाक घटना हुई थी। जानकारी के अनुसार, चाचा और उसका 10 वर्षीय भतीजा जंगल में जामुन तोड़ने गए थे, जहां उन्हें झाड़ियों में पड़ी एक बंदूक मिली। घर लाकर जब उन्होंने बंदूक को खोलने की कोशिश की, तो वह अचानक चल गई और गोली चाचा को जा लगी।
हादसे के बाद परिजन घायल को कानपुर के कल्याणपुर स्थित आरोग्य अस्पताल ले गए। पिछले 17 दिनों से उनका उपचार चल रहा था। मामले में मोड़ तब आया, जब दो दिन पूर्व परिजन अस्पताल में अपना बिल बकाया छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार को जब काफी समय बीतने के बाद भी कोई भुगतान के लिए नहीं पहुंचा, तो अस्पताल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी।