फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रंगदारी मामले का आरोपी गुड्डू गिरफ्तार, पूछताछ कर गैंग की गतिविधियों का खुलासा करने में जुटी पुलिस

Wed, 27 Aug 2025 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस ने बिल्डर से एक लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में डीटू गैंग के हिस्ट्रीशीटर सबलू के भाई गुड्डू को गिरफ्तार किया। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने 24 मुकदमों के आरोपी सबलू को जेल भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र में बिल्डर जैद से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में डीटू गैंग के शूटर और हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू के फरार भाई गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दो दिन पहले ही पुलिस ने 24 मुकदमों के आरोपी सबलू को एक किलोमीटर पैदल क्षेत्र में घुमाकर जेल भेजा था। पुलिस अब गुड्डू से पूछताछ कर गैंग की गतिविधियों का खुलासा करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबलू के भाई गुड्डू को क्षेत्र में घुमाया
डी-2 गैंग के हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू के भाई जियाउद्दीन उर्फ गुड्डू को चमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर क्षेत्र में घुमाया। गुड्डू रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहा था। वहीं, सबलू को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा था। सबलू पर दो माह पहले हिस्ट्रीशीटर यूसुफ चटनी ने फायरिंग की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें