फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिल्हौर की लालपुर क्रासिंग पर होगा मरम्मत कार्य, बंद रहेगी जीटी रोड, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

Sat, 13 Jun 2020 08:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर फर्रुखाबाद रेल रूट की बिल्हौर लालपुर क्रासिंग -54 पर मरम्मत कार्य होने से 13 और 14 जून रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जीटी रोड का यातायात रोका जाएगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक, इस क्रासिंग से गुजरने वाले वाहनों को अन्य वैकल्पिक रास्तों से गुजराने के लिए जिला प्रशासन को लिखा गया है।
विज्ञापन


इज्जत नगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि कानपुर नगर के जिलाधिकारी को रेलपथ मरम्मत के लिए जीटी रोड पर 13 व 14 जून को यातायात रात में 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रोकने की सूचना दी गई है। जीटी रोड से गुजरे रेल ट्रेक की लेवलिंग और अन्य काम किया जाना है।

इन रास्तों से वाहनों को गुजारा जाएगा
भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा। कानपुर से आने वाले वाहनों को बेला रोड क्रासिंग से भेजा जाएगा, जबकि कन्नौज से आने वाले वाहनों को ककवन रोड के लखनऊ इटावा राजमार्ग से गुजारा जाएगा। उक्त दोनों ही ओर से आने वाले वाहन रसूलाबाद होते हुए गंतव्य को पहुंचेंगे। इस बदलाव से वाहन चालकों को करीब 50 किमी चक्कर लगाना होगा।
विज्ञापन


छोटे वाहन जीटी रोड के पुरा तिराहे बंबा रोड होते हुए अलियापुर पहुंचें और फिर लखनऊ-इटावा राजमार्ग से बिल्हौर आएं। बिल्हौर में कन्नौज की ओर से आने वाले बाइक, तिपाहिया वाहन, कार, लोडर, ट्रैक्टर आदि वाहन इसी मार्ग से गंतव्य को आ जा सकते हैं। इंस्पेक्टर बिल्हौर संतोष अवस्थी ने बताया कि वाहनों को नेहरू पार्क तिराहे से ककवन रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें