फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जीएसवीएम की एमएस की छात्रा डॉ. पूजा ने प्रदेश में किया टॉप, मिला गोल्ड मेडल

Sun, 07 Sep 2025 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डॉ. पूजा द्विवेदी को मिला गोल्ड मेडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नाक, कान, गला रोग विभाग की एमएस की छात्रा डॉ. पूजा द्विवेदी ने प्रदेश में टॉप किया है। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के चार सितंबर को हुए दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल मिला है। मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के एमएस छात्र-छात्राओं में वह अव्वल रही हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन


नाक, कान, गला रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कनौजिया की देखरेख में डॉ. पूजा ने अपनी थीसिस लिखी है। डॉ. कनौजिया ने कहा कि प्रदेश में एमएस (ईएनटी) परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर न केवल संस्थान का नाम रोशन किया बल्कि ईएनटी विषय में उत्कृष्टता का एक नया मानदंड स्थापित किया। डॉ. पूजा की पोस्ट ग्रेजुएट थीसिस ईएनटी और कार्डियोलॉजी के समन्वय पर रही है। उसके गाइड में कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के डॉ. अवधेश शर्मा और फिजियोलॉजी विभाग की डॉ. प्रीति कनौजिया का भी विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें