फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर GSVM को बजट का बूस्टर डोज: 10 मंजिला ओपीडी और नया चेस्ट हॉस्पिटल बनेगा; मरीजों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

Thu, 12 Feb 2026 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूपी बजट में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को 180 करोड़ का ओपीडी ब्लॉक और 49 करोड़ का नया चेस्ट हॉस्पिटल मिला है, जिससे कानपुर और आसपास के जिलों के रोगियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को यूपी के बजट से ओपीडी ब्लॉक और नए चेस्ट हॉस्पिटल का तोहफा मिला है। इससे शहर के साथ ही आसपास के जिलों के रोगियों को लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि इससे अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही कॉलेज में विभिन्न नए मद खुल गए हैं जो अभी तक नहीं थे। इसका भी फायदा होगा। उपकरणों का बजट 15 से 20 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

डॉ. काला ने बताया कि ओपीडी ब्लॉक 10 तल का रहेगा। इसमें अलग-अलग तल पर विभागों की ओपीडी रहेगी। साथ ही इसमें नए क्लीनिक खोले जाएंगे। इनमें रोगियों को विशेषज्ञता पूर्ण इलाज मिलेगा। शासन को जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें पूरे प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट 180.30 करोड़ बताया गया था। इस मद में 15 करोड़ की धनराशि से शुरुआत हो गई है।

बजट में उपकरणों की धनराशि भी बढ़ाई
इसके साथ ही डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल परिसर में एक नए छह मंजिला चेस्ट हॉस्पिटल के बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। बीते साल यह प्रस्ताव भेजा गया था। इसका अनुमानित बजट 49 करोड़ है। 30 प्रतिशत धनराशि बजट में मिल गई है। इससे काम शुरू हो जाएगा। बाद मे किस्तें मिलती रहेंगी। साथ ही बजट में उपकरणों की धनराशि भी बढ़ाई गई है। अब तक उपकरणों की खरीद का बजट 15 करोड़ रुपये था।

डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल - फोटो : amar ujala
मेडिकल कॉलेज का फंड भी बढ़ेगा
इसे बढ़ाकर 20 करोड़ कर दिया गया है। इससे विभागों में संसाधन बढ़ेंगे। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज का फंड भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि शासन ने कॉलेज में मदों की संख्या बढ़ा दी है। अब करीब 56 मद हो गए हैं। इनमें 10 मद बड़े हैं। इनमें अभी थोड़ी धनराशि दी गई है, लेकिन इसमें हर साल इजाफा होता रहेगा। इससे कॉलेज के कार्यों में आसानी आएगी।

ओपीडी ब्लॉक पांच फायदे
  • रोगियों और तीमारदारों के बैठने के लिए लाउंज रहेगा।
  • ओपीडी में ऑपरेशन थिएटर रहेंगे, कक्षाएं भी चलेंगी।
  • डेंटल विभाग शिफ्ट होगा, वार्ड और ओटी रहेंगे।
  • त्वचा रोग विभाग शिफ्ट होगा, वार्ड ओटी रहेंगे।
  • नेत्र रोग के विशेषज्ञता वाले क्लीनिक शुरू होंगे।
विज्ञापन

डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल - फोटो : amar ujala
चेस्ट हॉस्पिटल पांच फायदे
  • वक्ष रोगियों के लिए मल्टीपल आईसीयू की व्यवस्था।
  • ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था रहेगी।
  • अत्याधुनिक उपकरणों की व्यवस्था होगी।
  • टीबी और सामान्य सांस के रोगियों को अलग-अलग देखा जाएगा।
  • वार्डों और लेक्चर थिएटर की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें