फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जीएसवीएम में पुलिस के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन, मेडिकल छात्राओं को महिला सुरक्षा की जानकारी दी

Wed, 24 Sep 2025 09:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्राओं और डॉक्टरों को मिशन फेज-5 के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला सुरक्षा, बचाव और शासन की हेल्प लाइन के संबंध में बताया गया। इसके साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन थाना स्वरूपनगर पुलिस के सहयोग से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान सेवा पखवाड़े के तहत किया गया। इस मौके पर हेल्प लाइन नंबर-112, 108, 181, 1076, 1090, 1098 की जानकारी दी गई और संकट के समय इनके प्रयोग के संबंध में बताया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही नारी सशक्तीकरण के चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, सामूहिक विवाह योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना आदि के संबंध में बताया गया। साइबर अपराधों से संबंधित घटना होने पर साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस मौके पर कैंपस प्रभारी डॉ. संतोष बर्मन तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें